मुंगेली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें मुंगेली के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इसी कड़ी में सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, मुंगेली की होनहार छात्रा रानू लेडवानी ने शानदार सफलता हासिल करते हुए 96% अंक प्राप्त किए हैं।

रानू लेडवानी (रोल नंबर: 30622510) की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से उनके पूरे परिवार में जश्न का माहौल है। रानू ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपने परिवार के अटूट सहयोग को दिया है।
परिवार का बढ़ा मान
रानू की इस बड़ी कामयाबी पर उनके दादा मेवलदास लेडवानी, दादी इंद्रा लेडवानी, पिता सुनील लेडवानी और माता कविता लेडवानी ने अत्यंत हर्ष व्यक्त किया है। परिजनों का कहना है कि रानू शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है और उसकी कड़ी मेहनत ने आज पूरे मुंगेली शहर सहित परिवार का नाम रोशन किया है।
रानू ने वाणिज्य संकाय के मुख्य विषयों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं:
- इकोनॉमिक्स: 98 अंक
- अकाउंटेंसी: 97 अंक
- फिजिकल एजुकेशन: 97 अंक
- बिजनेस स्टडीज: 95 अंक
- हिंदी कोर: 91 अंक
- इंग्लिश कोर: 78 अंक
साथ ही, रानू ने जनरल स्टडीज और हेल्थ एजुकेशन जैसे आंतरिक विषयों में भी सर्वोच्च ‘A1’ ग्रेड हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर नगर के गणमान्य नागरिकों और मित्रों ने लेडवानी परिवार को बधाई प्रेषित की है।

The News Related To The News Engaged In The Khabar Daar36 Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

