रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न निगमों, बोर्डों और आयोगों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, कुल 18 पदाधिकारियों को मंत्री दर्जा दिया गया है। इनमें तीन को कैबिनेट मंत्री और 15 को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। भौगोलिकनक्शा खोजना
किसे क्या मिला?
कैबिनेट मंत्री का दर्जा
1.रामलाल चौहान — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग
2.रूप सिंह मंडावी — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग
3.डॉ. ममता साहू — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग

राज्य मंत्री का दर्जा
- गौरीशंकर श्रीवास — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड
- आनंद निषाद — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड
- राजेश कुमार राजपूत — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल
- राजेंद्र नायक — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड
- सुधीर गौतम — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग
- एजाज मिर्जा बेग — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी
- भोजराज देवांगन — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विकास एवं विपणन संघ
- प्रभात मिश्रा — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य राजभाषा आयोग
- सुषमा जेठानी — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य सिंधी अकादमी
- शशिकांत द्विवेदी — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ
- डॉ. जे.पी. शर्मा — उपाध्यक्ष, रायपुर विकास प्राधिकरण
- किशोर महानंद — उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण बोर्ड
- आनंद कुमार तिवारी (राजीव लोचन दास महाराज) — उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग
- वेदराम मनहरे — उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग
- मंगल दास ठाकुर — उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग

The News Related To The News Engaged In The Khabar Daar36 Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

