मुंगेली छटन। शासकीय उच्चतर माध्यमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय छटन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर ‘विकसित भारत अभियान 2047’ के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरपंच लूमेश सप्रे एवं बाल परिषद की अध्यक्षा कुमारी प्रमिला मरकाम द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
मुख्य अतिथि लूमेश सप्रे ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री का सपना भारत को 2047 तक एक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाना है। इसके लिए सभी देशवासियों को सेवा और संकल्प के भाव से एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि साइंस, टेक्नोलॉजी, कौशल विकास और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक आवश्यकताओं को अपनाकर ही देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकता है।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य ए. डी. अंचल ने शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत कक्षा छठवीं से ही छात्रों को उनकी रुचि और क्षमताओं के आधार पर व्यावहारिक व कौशल-आधारित शिक्षा दी जा रही है, ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें।
कार्यक्रम प्रमुख मोहन उपाध्याय ने बताया कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से रंगोली, चित्रकला, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान सभी ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए देश की प्रगति के लिए ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम:
- रंगोली प्रतियोगिता:
- प्रथम: कुमारी रिधिका गुप्ता (12वीं विज्ञान)
- द्वितीय: कुमारी सीता निषाद (12वीं कला)
- तृतीय: कुमारी बृजेश्वरी सप्रे (12वीं कला)
- चित्रकला प्रतियोगिता:
- प्रथम (संयुक्त): जास्मीन पटेल (11वीं विज्ञान) एवं माधुरी प्रजापति (12वीं विज्ञान)
- द्वितीय: सरिता निषाद
- तृतीय: गायत्री यादव
कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति:
इस अवसर पर उमाकांत मिरी, अशोक सियारे, अमीन सोनवानी, लालाराम घृतलहरे, सुषमा गुप्ता, लक्ष्मी नारायण, ज्योति सिंह, राजकुमारी बंजारे, हेमचंद बारमते, मीरकंठ साहू, संतोष सप्रे, भाऊराम साहू, अनु साहू, जेठू राम साहू, जय सिंह मरकाम, बलदाऊ साहू, मुस्कान साहू, बेबी सप्रे, नंदनी गेंदले और प्राची साहू सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The Khabar Daar36 Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

