मुंगेली— अत्यंत दुख एवं शोक के साथ सूचित किया गया है कि शहर के विष्णु होटल के संचालक एवं प्रोपराइटर सुदामा देवांगन की दादी श्रीमती बिरोजा बाई देवांगन का लगभग 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं परिचितों में शोक की लहर व्याप्त है।
स्वर्गीय बिरोजा बाई अपने पीछे पुत्र विष्णु देवांगन, नाती सुदामा देवांगन एवं बल्लू देवांगन सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उन्होंने अपने जीवनकाल में परिवार को स्नेह, संस्कार एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। उनके निधन से परिवार ने एक बुजुर्ग अभिभावक और स्नेह की छांव खो दी है। उनके निधन से उत्पन्न हुई रिक्तता की भरपाई कर पाना परिवार के लिए अत्यंत कठिन है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय बिरोजा बाई की अंतिम यात्रा आज दोपहर 2:00 बजे शिक्षक नगर स्थित निवास से देवांगन समाज मुक्तिधाम के लिए रवाना होगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इस दुखद अवसर पर समाज के लोगों, रिश्तेदारों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने शोक संतप्त देवांगन परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। सभी ने इस कठिन समय में परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा स्वर्गीय बिरोजा बाई को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति! शांति!! शांति!!!

The News Related To The News Engaged In The Khabar Daar36 Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

