Chhattisgarh

रायपुर से घूमने गए 3 दोस्तों का धमतरी में मर्डर:एक को 100 मीटर दौड़ाया,धारदार हथियार से मारा; ढाबे में बैठे बदमाशों ने किया हमला


छत्तीसगढ़✍️धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र में न्यू अन्नपूर्णा ढाबा के पास रायपुर से आए पांच युवकों पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक जान बचाकर भाग निकले।

  1. भागकर थाने पहुंचे दोनों युवकों ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। घटना की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है, हालांकि पुलिस पुरानी रंजिश या आपसी विवाद की संभावना पर जांच कर रही है।

मारे गए युवकों के नाम

  • सूरज तांडी, रायपुर
  • नितिन तांडी, रायपुर
  • आलोक ठाकुर, रायपुर

इलाके में इस वारदात के बाद दहशत का माहौल है। पुलिस ने नाकेबंदी कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना की असली वजह और सभी आरोपियों का खुलासा किया जाएगा।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!