मुंगेली | 09 मई 2026
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल, 10 मई को मुंगेली जिले के प्रवास पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जिलेवासियों को बड़ी सौगात देते हुए 353 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक की लागत वाले 414 विकास कार्यों का उपहार देंगे। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में किया जाएगा।
प्रमुख प्रतिमाओं का होगा अनावरण
मुख्यमंत्री के आगमन पर मुंगेली नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों को नया स्वरूप मिलेगा। श्री साय नगर के प्रमुख स्थानों पर स्थापित महापुरुषों और संतों की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे, जो जिले की सांस्कृतिक और वैचारिक धरोहर को मजबूती प्रदान करेगा।
विकास कार्यों का लेखा-जोखा: लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री के हाथों होने वाले इन कार्यों को दो मुख्य श्रेणियों में बांटा गया है:
- लोकार्पण (284 कार्य): लगभग 152 करोड़ 02 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हो चुके कार्यों को जनता को समर्पित किया जाएगा।
- शिलान्यास (130 कार्य): लगभग 201 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत वाले नए प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखी जाएगी।
इन महत्वपूर्ण सौगातों से चमकेगा मुंगेली
कार्यक्रम के दौरान जिले के बुनियादी ढांचे, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट्स की शुरुआत होगी:
- शहर का सौंदर्यीकरण: पुष्प वाटिका, चौपाटी, तालाब सौंदर्यीकरण और फुटपाथ निर्माण।
- शिक्षा एवं कौशल: स्वामी आत्मानंद विद्यालय (मोतिमपुर), लाइवलीहुड कॉलेज भवन पहुंच मार्ग और प्राथमिक शाला भवनों का निर्माण।
- ग्रामीण विकास: विभिन्न ग्रामों में महतारी सदन, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र, आंगनबाड़ी भवन और जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजनाएं।
- स्वास्थ्य एवं सुरक्षा: लालपुर थाना भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र।
- कनेक्टिविटी: मुंगेली-भटगांव पहुंच मार्ग, लोरमी-पथरिया-सरगांव सड़कें, सीसी रोड और पुल निर्माण।
- पर्यावरण एवं स्वच्छता: मुंगेली नगर पालिका में एसटीपी (STP) और अमृत सरोवरों के तहत जल संरक्षण कार्य।
प्रशासनिक तैयारियां पूरी
कल होने वाले इस बड़े आयोजन के लिए प्रशासन ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। मुख्यमंत्री के इस दौरे से मुंगेली जिले की तस्वीर बदलने और स्थानीय विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

The News Related To The News Engaged In The Khabar Daar36 Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

