मुंगेली । ग्राम भथरी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला शाहा, डीपीएम गिरीश कुर्रे एवं बीएमओ डॉ. कमलेश खैरवार के निर्देश तथा टीबी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. सुदेश रात्रे के मार्गदर्शन में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य टीबी एवं कुष्ठ रोग के संभावित मरीजों की सक्रिय खोज जांच एवं समय पर उपचार सुनिश्चित करना रहा। शिविर में 107 मरीज शामिल होकर जांच कराये। शिविर में मुख्य रूप से संभावित टीबी के मरीज 6 संभावित कुष्ठ 2 मधुमेह 5 उच्च रक्तचाप 10 खाज 5 शरीर में दर्द 32 खुजली 9 कमजोरी 18 डिहाइड्रेशन 6 टाइप 1 मधुमेह 1 जोड़ो में दर्द के 12 एवं अन्य मरीजों ने लाभ लिया।
शिविर में डॉण् मनीष बंजारा ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है और खांसने.छींकने से फैलती है। इसके लक्षणों में लंबे समय तक खांसी, बुखार, वजन घटना एवं कमजोरी शामिल हैंए जबकि कुष्ठ रोग त्वचा एवं नसों को प्रभावित करता हैए जिसमें सफेद धब्बे, सुन्नपन एवं झुनझुनी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों बीमारियों का पूर्ण इलाज संभव हैए बशर्ते समय पर पहचान और नियमित उपचार हो। सरकार की मंशा इन दोनो बीमारियों को खत्म करने की है। इसलिए टीबी और कुष्ठ जैसी बीमारियों को जड़ से खत्म करना हम सभी की जिम्मेदारी है। जागरूकता समय पर जांच और नियमित उपचार से ही हम अपने समाज और आने वाली पीढ़ी को इससे निजात दिला सकते है। उल्लेखनीय है कि यदि जांच समय पर नहीं होता है इस रोग के रोगी इसे फैलाते रहता है और माना जाता है कि सक्रिय टी.बी. मरीज 10 से 15 लोगो को संक्रमित कर सकता है। इसीलिए टी.बी. और कुष्ट के बीमारी के मरीजों की पहचान कर उससे फैलने वाले रोग को रोकना है।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर-घर एवं शिविर स्थल पर संदिग्ध मरीजों की पहचान कर जांच की गई तथा आवश्यक परामर्श एवं दवाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सुपरवाइजर शारदा पाठक, रजनी जॉनए अनिल साहू, संगीता डेविड, दुर्गा गंधर्व, सीमा, ललिता साहू, ग्लेशरी साहू, उमेश एवं ऊषा किरण की सक्रिय सहभागिता रही।
ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष बंजारा का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ, जिनके प्रयासों से शिविर का सफल संचालन संभव हो सका। ग्रामीणों ने भी सक्रियता से भाग लेते हुए। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का परिचय दिया।

The News Related To The News Engaged In The Khabar Daar36 Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
