मुंगेली। जिला मुख्यालय मुंगेली की होनहार बेटी पूर्वजा जायसवाल (Poorwaja Jaiswal) ने राष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम रोशन किया है। भिलाई में आयोजित प्रतिष्ठित नेशनल लेवल ड्राइंग कॉम्पिटिशन ‘कला कृति महोत्सव’ (Kala-Kriti Mahotsav) में पूर्वजा ने अपनी बेहतरीन कलाकारी का लोहा मनवाते हुए प्रथम पुरस्कार (1st Prize) अपने नाम किया है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों से आए कई दिग्गज कलाकारों को पीछे छोड़ते हुए मुंगेली की इस बेटी ने यह ऐतिहासिक सफलता हासिल की है।
मुंगेली में गौरव और खुशी का माहौल
पूर्वजा की इस बड़ी उपलब्धि से पूरे मुंगेली जिले में हर्ष का माहौल है। उनके दादा श्याम जायसवाल और पिता सचिन जायसवाल सहित पूरे परिवार को इस गौरवपूर्ण पल पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। स्थानीय नागरिकों और कला प्रेमियों का कहना है कि पूर्वजा ने राष्ट्रीय मंच पर मुंगेली का नाम चमकाकर साबित कर दिया है कि हमारे छोटे शहरों में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।
भव्य मंच पर हुईं सम्मानित

भिलाई में आयोजित इस गरिमामयी समारोह के दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा पूर्वजा को मुख्य मंच पर ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुंगेली के विभिन्न सामाजिक संगठनों, प्रबुद्ध जनों और शुभचिंतकों ने पूर्वजा जायसवाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें इस शानदार जीत के लिए ढेरों बधाइयां दी हैं।

The News Related To The News Engaged In The Khabar Daar36 Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

