छत्तीसगढ़मुंगेली

CRIME : नाबालिग से दुष्कर्म, नाबालिग आरोपी को पुलिस ने भेजा संप्रेषण गृह


 तखतपुर. नाबालिग से अनाचार मामले में तखतपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस मामले में आरोपी भी नाबालिग है. यह घटना तखतपुर थाना क्षेत्र की है. एक नाबालिग लड़की की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को गिरफ्तार कर संप्रेषण गृह भेजा.लड़की की मांग ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनके पहचान के एक लड़के ने उनकी बेटी को बहला फुसलाकर पहले तो उसकी अपने साथ गंदी फोटो खींच लिया. उसके बाद फोटो वायरल करने की धमकी देकर लगातार अनाचार करता रहा. लड़की की तबियत खराब होने पर उसने इस बात की जानकारी अपनी मां को दी. इसके बाद थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया.

डीएसपी प्रशिक्षु तखतपुर थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तत्काल अभिरक्षा में लिया तो पाया कि आरोपी खुद भी नाबालिग है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर संप्रेषण गृह भेज दिया है.


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!