दिल्ली

भारत निर्वाचन आयोग ने की अवॉर्ड की घोषणा, रीना बाबासाहेब कंगाले और विनीत नंदनवार होंगे सम्मानित


नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवॉर्ड 2023 की घोषणा की है। आयोग ने छत्तीसगढ़ से 2 IAS अधिकारियों को बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवॉर्ड से सम्मानित करने की घोषणा की है।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले को चुनाव के दौरान अच्छा काम करने के लिए अवॉर्ड देने की घोषणा की गई है। वहीं चुनाव के दौरान बेस्ट इलेक्शन मैनेजमेंट के लिए तत्कालीन दंतेवाड़ा कलेक्टर विनीत नंदनवार को अवॉर्ड देने की घोषणा की गई है। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में इन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे। दोनों चरणों में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले को बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

आईएएस विनीत नंदनवार को चुनाव के दौरान बेस्ट मैनेजमेंट के लिए सम्मानित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव में उन्होंने नक्सल प्रभावित इलाकों में भी शांतिपूर्ण चुनाव करवाया, साथ ही वोटरों को जागरूक करने के लिए कैंपेनिंग भी की थी।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!