छत्तीसगढ़मुंगेली

मुंगेली जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का पड़ाव चौक मुंगेली में पुतला जलाया गया


मुंगेली जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का पड़ाव चौक मुंगेली में पुतला जलाया गया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा ‘जाति’ पूछने पर राजनीति में उबाल आ गया है। कांग्रेसी आगबबूला हो उठे हैं।

आज मुंगेली के पड़ाव चौक में कांग्रेसियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता अनुराग ठाकुर का पुतला दहन और नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस ने कांग्रेसियों को पुतला दहन करने से रोकने से कोशिश की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा ने कहा कि संसद भवन देश का पवित्र सदन है। जहां देश की आत्मा निवास करती है। वहां भाजपा सांसद अनुरागठाकुर ने दलितों, आदिवासियों के लिए जाति जनगणना की बात कहने पर हमारे नेता राहुल गांधी का उपहास किया है। वही जिला महामंत्री संजय यादव ने कहा कि राहुल गांधी एक शहीद परिवार के पुत्र हैं। अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी ही नहीं पूरे शहीद परिवारों को गाली दी है। यह केवल राहुल गांधी का अपमान नहीं, देश के शहीदों का अपमान है। इस इस दौरान कांग्रेसी नेता श्याम जायसवाल आत्मा सिंह क्षत्री चंद्रभान बारमते,,अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा, दिलीप बंजारा संजय यादव सोम वर्मा,अभिलाष सिंह, मंजू शर्मा ,उर्मिला यादव ,सुरज यादव,देवेंद्र वैष्णव,जय सोनी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश छेदईया, मो कलीम तंवर,भूपेंद्र साहू ,नौशाद खान राजा माणिक महेंद्र यादव दुर्गा यादव,सुरेंद्र बारमते,योगेश्वर सिंह सोनू मनहर, भुवन सहित जिले के कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button