मुंगेली

सर्व ब्राह्मण परिषद मुंगेली द्वारा शनिवार को दोपहर 1 बजे आयोजित जिले के विप्र जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री अरुण साव,केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं विधायक पुन्नूलाल मोहले शामिल होंगे।


  • खबरदार न्यूज़ मुंगेली ✍🏻/ सर्व ब्राह्मण परिषद मुंगेली द्वारा शनिवार को दोपहर 1 बजे आयोजित जिले के विप्र जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री अरुण साव,केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं विधायक पुन्नूलाल मोहले शामिल होंगे।
    सर्व ब्राह्मण परिषद मुंगेली द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि 26 अप्रैल शनिवार को दोपहर 1 बजे परशुरामजी चौक स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल सामुदायिक भवन मुंगेली में जिले के नवनिर्वाचित विप्र जनप्रतिनिधियों का सम्मान उपमुख्यमंत्री अरुण साव,केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू एवं मुंगेली विधायक व पूर्वमंत्री पुन्नूलाल मोहले के उपस्थिति में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुंगेली रोहित शुक्ला,उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुंगेली जयप्रकाश मिश्रा, उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद पथरिया मनोज पांडे, सभापति जनपद पंचायत मुंगेली पवन पांडे, पार्षद नगर पालिका परिषद मुंगेली श्रीमती विजय लक्ष्मी शुक्ला, सभापति नगर पालिका परिषद लोरमी विश्वास दुबे, पार्षद नगर पालिका परिषद लोरमी श्रीमती सीमा मनीष त्रिपाठी, पार्षद नगर पालिका परिषद लोरमी धनंजय दुबे, सरपंच ग्राम पंचायत गस्तीकापा विकास उपाध्याय, सरपंच ग्राम पंचायत जेवरा पथरिया श्रीमती शशि प्रभात शर्मा, सरपंच ग्राम पंचायत गोल्हापारा लोरमी अमन तिवारी का सम्मान किया जाएगा। सर्व ब्राह्मण परिषद व अखण्ड ब्राह्मण समाज समिति ने सभी विप्रजनों को आमंत्रित किया है।

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button