मुंगेली

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत मुंगेली जिले के प्रवास , पर नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला की माता जी की प्रथम पुण्यतिथि पर भागवत कथा में शिरकत की


खबरदार न्यूज़ ✍🏻मुंगेली – नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत मुंगेली जिले के प्रवास पर थे, जहां उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला की माता जी की प्रथम पुण्यतिथि पर भागवत कथा में शिरकत की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

डॉ महंत के साथ कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पदाधिकारी मौजूद थे। भागवत कथा का आयोजन कोरोना महामारी के दौरान दिवंगत हुई आत्माओं को श्रद्धांजलि देने के लिए भी किया गया था, जो सामूहिक संवेदना और पुण्य समर्पण का एक माध्यम है। इस दौरान उनके साथ बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पाण्डेय सहित महामंत्री अर्जुन तिवारी, जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा, शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा सहित थानेश्वर साहू, संजीत बनर्जी, चंद्रभान बारमते,दिलीप बंजारा, लक्ष्मी कांत भास्कर, संजय यादव,उर्मिला यादव, जागेश्वरी वर्मा, नगर पालिका के पार्षद गण, सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित जिला एवं शहर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रह,े उक्त जानकारी जिला कांग्रेस के मिडिया प्रभारी नवनीत शुक्ला ने दी ।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!