भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पुतला दहन कार्यक्रम आज

मुंगेली: बिहार के दरभंगा में कांग्रेस और आर.जे.डी. की संयुक्त रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्व. माताजी के विरुद्ध आपत्तिजनक नारे लगाने पर मातृशक्ति की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), जिला मुंगेली ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भाजयुमो के राष्ट्रीय आवाहन पर कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया जाएगा।
यह कार्यक्रम दिनांक 2 सितंबर 2025, मंगलवार को सांय 4 बजे जिला भाजपा कार्यालय, मुंगेली में आयोजित होगा। भाजपा के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के सदस्य अधिकतम संख्या में इस आयोजन में भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
भाजयुमो जिला मुंगेली के अध्यक्ष तरुण खाण्डेकर, महामंत्री अमितेष आर्य एवं माधव तिवारी ने जोर देते हुए कहा कि मातृशक्ति का अपमान हिन्दुस्तान सहन नहीं करेगा और इस प्रकार की ओझि राजनीति को जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि मातृशक्तियों के सम्मान में इस आंदोलन में पूर्ण समर्थन और सहभागिता करें।
यह पुतला दहन मातृशक्ति के सम्मान के प्रति भाजपा और भाजयुमो का मजबूत संदेश है कि ऐसी अपमानजनक घटनाओं को वे बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस प्रकार की राजनीति देश में नकारात्मकता और विद्वेष फैलाती है, जिसे देशवासियों के एकजुट होकर रोकना आवश्यक है इसकी जानकारी महामंत्री अमितेश आर्य ने दी





