घोरपुरा स्कूल में शिक्षक की कमी से शिक्षण व्यवस्था चरमराई ग्रामीणों ने कलेक्टर जनदर्शन में सौंपा ज्ञापन

मुंगेली। ग्राम घोरपुरा के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ अंग्रेजी शिक्षक प्रवीण साहू का निर्वाचन कार्य हेतु एसडीएम कार्यालय में संलग्नीकरण किया गया था। चुनाव समाप्त होने के बावजूद पिछले दो वर्षों से उनका संलग्नीकरण समाप्त नहीं किया गया है, जबकि उनका वेतन शिक्षा विभाग से ही बन रहा है। विद्यालय में कुल 105 बच्चे अध्ययनरत हैं, जिससे शिक्षक की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
आज जनदर्शन में ग्राम घोरपुरा के ग्रामीणों ने बृजेश सिंह के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर संलग्नीकरण समाप्त करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों में संलग्नीकरण समाप्त नहीं किया गया तो विद्यालय में तालाबंदी और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन पर होगी।
आवेदन देने वालों में सरपंच शिवकुमार जांगड़े, उपसरपंच मीनाक्षी विनय साहू, बृजेश सिंह परिहार, सुकदेव साहू, बेदराम साहू, ईश्वर साहू, किशन नेताम, करन चौहान, छन्नू साहू, धर्मेन्द्र साहू, गणेश ध्रुव, गंगाराम साहू, देव निर्मलकर, जितेन्द्र, पुरुषोत्तम, जाखन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।





