मुंगेली
वरिष्ठ पार्षद प्रवक्ता अरविंद वैष्णव ने मुक-बधिर बच्चों संग बांटी खुशियाँ, केक व मिठाई का वितरण

मुंगेली। वरिष्ठ पार्षद प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली अरविंद वैष्णव ने अपना जन्मदिन इस बार अनोखे अंदाज में मनाया। उन्होंने मुक-बधिर विद्यालय पहुंचकर बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच फल, मिष्ठान, बिस्कुट, चॉकलेट एवं नमकीन का वितरण किया।
इस अवसर पर अरविन्द वैष्णव ने कहा कि “बच्चों के बीच जन्मदिन मनाकर मुझे अपार खुशी और शांति का अनुभव हुआ।” उन्होंने बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देख अपने जन्मदिन को यादगार बताया।
कार्यक्रम में संजय चंदेल पार्षद, भवानी माथुर, रमेश राजपूत, प्रिंसिपल ममता मिश्रा, सचिन पाठक, कावेरी साहू, विजय राजपूत व सुरेखा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन की खुशी साझा की
Advertisement





