मुंगेली

कस्तूरबा विद्यालय के 20 बच्चों को परमहंस कुटीर ने गोद लिया


मुंगेली ✍️ कस्तूरबा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, विनोबा नगर में मंगलवार का दिन अविस्मरणीय बन गया, जब परमहंस कुटीर परिवार ने विद्यालय की 20 छात्राओं को एक वर्ष के लिए गोद लिया। इस अवसर पर परमहंस कुटीर परिवार से अध्यक्ष अनिल सोनी, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र, कस्तूरबा महिला कल्याण आश्रम के कोषाध्यक्ष धनेश सोलंकी तथा सह सचिव दिलीप सोनी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत में वीरेंद्र मिश्र का स्वागत समिति के सह सचिव दिलीप सोनी ने शाल, श्रीफल और तिलक से किया। इस दौरान धनेश सोलंकी ने अपने उद्बोधन में विद्यालय के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कस्तूरबा विद्यालय का निर्माण स्वर्गीय सुश्री गीता राय की संपूर्ण संपत्ति से किया गया। आज भी यह विद्यालय बहुत ही कम शुल्क में संचालित हो रहा है और इसके विकास के लिए समाज से निरंतर सहयोग की अपेक्षा है।समारोह में परमहंस कुटीर परिवार ने विद्यालय की 20 छात्राओं का एक वर्ष का शुल्क दानस्वरूप प्रदान किया। अपने संबोधन में वीरेंद्र मिश्र ने कहा कि विद्यालय से उच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का नाम सम्मान पट्टिका में दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने विद्यालय की शिक्षा पद्धति और विद्यार्थियों के संस्कारों की भी विशेष प्रशंसा की।कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य ब्रह्म दत्त त्रिपाठी ने किया तथा आभार प्रदर्शन सह सचिव दिलीप सोनी ने किया। इस अवसर पर समिति के सम्मानित पदाधिकारी जेठमल कोटडिया, दीनानाथ केसरवानी, रवि पौराणिक, डॉक्टर सुनील सोनी, महावीर सिंह और स्वप्निल वर्मा ने अपने शुभकामना संदेश प्रेषित किए। कार्यक्रम में विद्यालय की सभी छात्राएं एवं शिक्षकगण मौजूद रहे।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!