माँ सर्वेश्वरी दुर्गा उत्सव समिति देगी भव्य लक्की ड्रॉ उपहार, बाइक-स्कूटी से लेकर आईफोन तक 21 इनाम

मुंगेली। नगर के अग्रणी धार्मिक आयोजनों में शुमार माँ सर्वेश्वरी दुर्गा उत्सव समिति, अगर खेल परिसर मुंगेली इस वर्ष अपने सफलतम 33वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए समिति द्वारा भव्य लक्की ड्रॉ कूपन उपहार योजना का आयोजन किया जा रहा है।समिति ने जानकारी दी कि श्रद्धालु मात्र दान राशि 300 रुपए में ड्रॉ कूपन लेकर आकर्षक पुरस्कार जीतने का अवसर पा सकेंगे। ड्रॉ की तिथि 05 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है,
जिसमें कुल 21 बड़े इनाम रखे गए हैं।
प्रमुख इनाम
पहला इनाम – शानदार बाइक
दूसरा इनाम – स्कूटी
तीसरा इनाम – एक और बाइक
चौथा इनाम – आईफोन
पाँचवां इनाम – 55 इंच एलईडी टीवी
छठवां इनाम – फ्रिज
सातवां इनाम – ट्रॉली स्पीकर
आठवां इनाम – स्मार्टफोन
नवां इनाम – वॉशिंग मशीन
दसवां इनाम – मिक्सर ग्राइंडर
इसके अलावा 11वें से 15वें विजेता को आकर्षक उपहार तथा 16वें से 21वें विजेता को उपयोगी गिफ्ट्स प्रदान किए जाएंगे।भक्ति और सद्भाव का प्रतीकसमिति के पदाधिकारी पंकज मिश्रा (7879083200), प्रीतेश ठाकुर (9300096979) एवं शरद सोनी (7354054512) ने बताया कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज को जोड़ने और उत्सव की भावना को जीवित रखने का भी माध्यम है।गौरतलब है कि माँ सर्वेश्वरी दुर्गा उत्सव समिति पिछले 33 वर्षों से नगर में भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक सद्भाव का वातावरण बनाए हुए है। समिति द्वारा प्रतिवर्ष भव्य आराधना, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या, झाँकी और शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी समिति ने नगरवासियों को भव्य और ऐतिहासिक उत्सव का भरोसा दिलाया है।समिति ने नगरवासियों से अपील की है कि वे लक्की ड्रॉ कूपन लेकर इस धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाएँ और माँ दुर्गा की कृपा प्राप्त करें।





