मुंगेली
मुंगेली: सोनकर स्कूल की लापरवाही, 10वीं की छात्रा दूसरी मंजिल से गिरी, हालत नाजुक

मुंगेली। शहर स्थित सोनकर स्कूल में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। आज स्कूल की दूसरी मंजिल से कक्षा 10वीं की छात्रा आरती सिंह (16 वर्ष) नीचे गिर गई। यह घटना दोपहर में स्कूल परिसर में हुई। छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है, जिसके चलते उसे बिलासपुर रेफर करना पड़ा।परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद बच्ची की जानकारी उन्हें समय पर स्कूल प्रबंधन की ओर से नहीं दी गई, जिस कारण वे काफी देर तक उसे खोजते रहे। परिजनों ने कहा कि यदि स्कूल प्रशासन ने जिम्मेदारी दिखाई होती तो स्थिति और बिगड़ने से बच सकती थी।स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने इस घटना को लेकर स्कूल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही बताया है और जांच की मांग की है। फिलहाल छात्रा का इलाज बिलासपुर में जारी है।
Advertisement





