तोमर वंश की शौर्य गाथा और वंश वृक्ष की स्मृतियों संग सम्पन्न हुआ पारिवारिक आयोजन

मुंगेली। दिनांक 28 सितम्बर 2025 को राजपूत तोमरवंशी गर्ग-गोत्रज समाज का पारिवारिक मिलन समारोह बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ शहर के वैष्णवी मंगलम में सम्पन्न हुआ। इस पारिवारिक आयोजन की व्यवस्था श्री रामकुमार सिंह (पुत्र नत्थू सिंह) द्वारा की गई, जिसमें मुंगेली सहित विभिन्न क्षेत्रों से तोमर समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत कुल देवी की पूजा एवं कुलपुरुषों को नमन कर की गई। इसके पश्चात समाज के लोगों ने आत्मपरिचय देकर बारी-बारी से अपने-अपने विचार साझा किए। इस दौरान तोमर वंश की शौर्य गाथाओं, वीरता और संघर्षों को याद किया गया।वंश वृक्ष की स्मृतियों को दोहराते हुए वक्ताओं ने कहा कि चाहे समाज की शाखाएं कितनी भी विभाजित क्यों न हों, हमारी जड़ें एक ही हैं। इसी एकता के संदेश के साथ निर्णय लिया गया कि तोमर वंश वृक्ष वंशावली के संयोजक स्व. उत्तम सिंह तोमर की पुण्यतिथि आगामी 11 नवम्बर को झलियापुर (मुंगेली) में मनाई जाएगी।समारोह में समाज के सभी तोमर परिवारजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी प्रभात सिंह तोमर ने दी।





