मुंगेली
बड़ा बाजार में होगा भव्य रावण दहन, प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल सोनी करेंगे दहन

मुंगेली। परंपरा को निभाते हुए बड़ा बाजार दशहरा उत्सव समिति की ओर से इस वर्ष भी भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समिति ने बताया कि रावण दहन का मुख्य आकर्षण शाम 7 बजे होगा, जहां प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल सोनी विशेष अतिथि के रूप में शामिल होकर रावण दहन करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगरवासी एकत्र होकर बुराई पर अच्छाई की जीत का साक्षात दृश्य देखेंगे।कार्यक्रम को लेकर बड़ा बाजार क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। जग्गू ठाकुर ने बताया की समितियों के कार्यकर्ता आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं। सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था के लिए प्रशासन द्वारा भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।
Advertisement





