मुंगेली

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भारत तेजी से अग्रसर : सवन्नी


मुंगेली। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा क्रेडा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सवन्नी ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर राष्ट्र बनने की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। हाल में हुए ऐतिहासिक जीएसटी सुधार और आयकर दरों में दी गई रियायतों के माध्यम से सभी कर कानूनों का सरलीकरण कर मोदीजी ने विकसित भारत की राह को प्रशस्त किया है।उन्होंने कहा कि नागरिकों को राहत, व्यापार सुगमता और कर सरलीकरण का अंतिम उद्देश्य देश के 150 करोड़ नागरिकों का जीवन आसान बनाना है। सवन्नी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना महामारी के कठिन समय में आत्मनिर्भर भारत का मंत्र दिया था, जो आज देश की दिशा और दशा दोनों बदल रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान देशभक्ति की जीवंत अभिव्यक्ति है।सवन्नी ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती से प्रारंभ होकर 25 दिसंबर को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जयंती तक चलेगा। इस दौरान आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन और रथ यात्रा जैसी कई गतिविधियों के माध्यम से हर घर स्वदेशी की भावना को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।उन्होंने कहा कि वोकल फॉर लोकल के संदेश ने भारत को विश्व स्तर पर नई पहचान दी है। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 2014-15 में जहाँ रक्षा निर्यात केवल 1,941 करोड़ रुपये था, वहीं 2024-25 में यह बढ़कर 23,622 करोड़ रुपये हो गया है। भारत आज विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इको सिस्टम बन चुका है, जिसने 17 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर दिए हैं।सवन्नी ने आगे कहा कि देश में 100 से अधिक यूनिकॉर्न कंपनियाँ आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का प्रतीक हैं। न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन की नीति से गरीब, किसान, महिलाएं और मध्यम वर्ग सभी को लाभ मिला है।पत्रकारों द्वारा बिजली बिल हाफ योजना पर पूछे गए सवाल के जवाब में सवन्नी ने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के माध्यम से नागरिकों को मुफ्त बिजली का लाभ देने पर कार्य कर रही है। औद्योगिक विकास को लेकर उन्होंने बताया कि नई उद्योग नीति के तहत सोलर प्लांट सहित विभिन्न परियोजनाओं पर काम चल रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को बढ़ावा मिलेगा।प्रेसवार्ता में विधायक पुन्नूलाल मोहले, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला, जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, पूर्व जिलाध्यक्ष व संभाग प्रभारी रामदेव कुमावत, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक, जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा, अभियान प्रभारी रवि शर्मा, मीडिया प्रभारी सुनील पाठक, कार्यालय मंत्री कोटूमल दादवानी, रामशरण यादव तथा पत्रकार गण उपस्थित रहे।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!