मुंगेली
इलेक्ट्रिकल्स, इलेक्ट्रॉनिक एवं फर्नीचर संघ का मासिक बंद सफल, 100% दुकानें रहीं बंद

मुंगेली। इलेक्ट्रिकल्स, इलेक्ट्रॉनिक एवं फर्नीचर संघ द्वारा हर माह की पहली तारीख को प्रतिष्ठान बंद रखने के निर्णय को आज व्यापारियों का स्वस्फूर्त समर्थन मिला। सोमवार को शहर की सभी संबंधित दुकाने पूर्ण रूप से बंद रहीं, जिससे मासिक बंद को 100 प्रतिशत सफलता मिली।संघ के अध्यक्ष सचिन वाधवा, सचिव अखिलेश तिवारी एवं कोषाध्यक्ष अनुराग जैन ने संरक्षक जेठमल कोटडिया, प्रभात गुप्ता, विजय भोजवानी सहित पदाधिकारी भानु साहू, संदीप कोटडिया, किशोर छाजेड़, राजू सोनी एवं समस्त सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।अध्यक्ष सचिन वाधवा ने बताया कि संघ की यह मांग थी कि प्रत्येक माह एक दिन परिवार, कार्यालय एवं सामाजिक कार्यों के लिए अवकाश रखा जाए। इस हेतु निर्णय लिया गया कि हर महीने की पहली तारीख को सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। आज का सफल बंद इसी निर्णय की एकजुटता का परिणाम रहा।
Advertisement





