मुंगेली

18 दिसम्बर को छ.ग. मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय खैरासेतगंगा आने का दिऐ निमंत्रण


मुंगेली// खैरासेतगंगा धर्म नगरी खैरासेतगंगा में 18 दिसम्बर को संतशिरोमणी बाबा गुरूघासीदास की जयंती में शामिल होने के लिए छ.ग.के मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय जी को केबिनेट मंत्री गुरू खुशवंत साहेब व विधायक मुंगेली पून्नुलाल मोहले के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास पर सतनाम मानव कल्याण समिति के पदाधिकारियो एवं गणमान्य नागरिको ने गतदिवस आमंत्रित किया गया। मुख्यमंत्री ने खैरासेतगंगा आगमन के लिए निमंत्रण स्वीकार करते हुये शुभकामनाएँ प्रेषित की।

उल्लेखनीय है कि धर्मनगरी खैरासेतगंगा में अनेक पर्वो को अत्यंत हर्षोल्लास एवं धुमधाम से मनाया जाता है। नगर में छ.ग. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी 18 दिसम्बर सहित अनेक पर्वो पर 3/4 बार सिरकत कर चुके है। जिससे क्षेत्र को अनेक सौगात भी मिला है सतनाम मानव कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेवसाय जी को आमंत्रित किये है श्री साय के आगमन को लेकर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर व्याप्त है। मंदिरो में रंग रोदन सहित साफ सफाई का कार्य जोरो पर है। मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेवसाय जी की नगर आगमन की जानकारी सतनाम मानव कल्याण समिति अध्यक्ष मानिकलाल सोनवानी ने दी। निमंत्रण देने के लिए समिति के अध्यक्ष मानिकलाल सोनवानी, उपाध्यक्ष कुलेश्वर बारमते, पूनाराम टोंडर, सलाहकार निरंजन टोडर, जितेन्द्र भास्कर, कर्मचारी युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राधे टोंडर, सचिव सुखचंद भास्कर, संरक्षक रघुनंदन टोंडर, वरिष्ठ सदस्य अखिल टोंडर, राजमहंत जैतकुमार खांडे,सदस्य शत्रुहन टोंडर, सरपंच प्रतिनिधि शिवकुमार लहरिया, साहेब भास्कर उपस्थित रहे।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!