मोहम्मद अलीम ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष नियुक्त, जिलाध्यक्ष ने कहा—“ संगठन और समाजसेवा मेरी प्राथमिकता”

मुंगेली। ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, जो पूरे छत्तीसगढ़ में शिक्षा, स्वास्थ्य, साक्षरता, सामाजिक सहायता और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के लिए कार्यरत है, जिसने संगठन का विस्तार करते हुए मुंगेली जिले के लिए नई जिम्मेदारी का ऐलान किया है। संस्था ने मोहम्मद अलीम को 3 वर्ष के कार्यकाल के लिए मुंगेली जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।संस्था द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया है कि फाउंडेशन जरूरतमंद लोगों तक विभिन्न माध्यमों से सहायता पहुंचा रहा है। संस्था को भरोसा है कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मोहम्मद अलीम संगठन के उद्देश्यों को और मजबूत करेंगे।

नियुक्ति पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मोहम्मद अलीम (जिलाध्यक्ष मुंगेली) ने कहा कि ” ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन का शुक्रिया अदा करता हूँ, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। समाज की सेवा और जरूरतमंदों की मदद करना हमेशा मेरी प्राथमिकता रही है। आने वाले दिनों में मैं शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सहयोग और जनकल्याणकारी गतिविधियों को और मजबूती से आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा। टीम के साथ मिलकर मुंगेली जिले में बेहतर काम करना ही मेरा लक्ष्य रहेगा।”
बता दे कि फाउंडेशन द्वारा संस्था विभिन्न सामाजिक और कल्याणकारी कार्यक्रमों का संचालन करती है, जिसमें जरूरतमंद लोगों को शिक्षा, साक्षरता, स्वास्थ्य एवं आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। संस्था को उम्मीद है कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मोहम्मद अलीम बेग संगठन के उद्देश्यों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।
फाउंडेशन के बिलासपुर संभाग अध्यक्ष शेख अनवर हुसैन, संभाग सचिव अब्दुल रहिम और संभाग प्रभारी जुबेर महमूद खान ने भी जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन के कार्यों में नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेंगे।





