छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा का मुंगेली दौरा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

मुंगेली। छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा का सोमवार को मुंगेली प्रवास हुआ। इस दौरान उन्होंने राशन दुकानों का निरीक्षण किया तथा जिला खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्था की समीक्षा की।��मुंगेली विश्राम गृह में भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेष पाठक, देवचरण भास्कर, मोहन मल्लाह, युसूफ उप्लेटा, सुनील पाठक, उमाशंकर साहू, रामशरण यादव (जिला मीडिया प्रभारी), अमितेश आर्य, महावीर सिंह, कोटू दादवानी, अश्वनी कश्यप, राजेश्वर टंडन, निलेश पेंडारकर, सैयद उस्मान अली, डॉ आशुतोष पांडे, रमेश बुनकर, विजय यादव, रिजवान हक सहित भाजपा परिवार के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया।

�शर्मा पूर्व में मुंगेली जिले के प्रभारी रह चुके हैं, इसलिए कार्यकर्ताओं के लिए उनका विशेष स्नेह है। इस प्रवास से कार्यकर्ताओं में उत्साह छा गया। जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों ने खाद्य व्यवस्था को मजबूत करने एवं सुधार हेतु उनसे आग्रह किया। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव ने दी।�





