Chhattisgarh

मुंगेली के जनप्रिय नेता स्व. निरंजन प्रसाद केशरवानी की पुण्यतिथि कल, अर्पित किए जाएंगे श्रद्धा सुमन


मुंगेली। छत्तीसगढ़ के जनप्रिय नेता, पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक स्व. श्री निरंजन प्रसाद केशरवानी जी की पुण्यतिथि कल, 08 फरवरी 2026 (रविवार) को मनाई जाएगी।

इस अवसर पर स्व. निरंजन प्रसाद केशरवानी स्मृति समिति द्वारा नगर स्थित ‘निरंजन प्रसाद केशरवानी बाल वाटिका’ में शाम 4:00 बजे से ‘श्रद्धा सुमन’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम के संयोजक प्रेम आर्य और सह-संयोजक दीनानाथ केशरवानी ने बताया कि क्षेत्र के विकास में अतुलनीय योगदान देने वाले ‘लौह पुरुष’ स्व. केशरवानी जी की स्मृतियों को नमन करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। स्मृति समिति ने नगर के सभी गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का सादर आग्रह किया है।

कार्यक्रम विवरण:दिनांक: 08 फरवरी 2026 (रविवार)समय: शाम 4:00 बजेस्थान: निरंजन प्रसाद केशरवानी बाल वाटिका, मुंगेली (छ.ग.)


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!