मुंगेली (खबरदार 36.com): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में मुंगेली जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान “ऑपरेशन बाज” चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए ग्राम चकरभाठा क्षेत्र से अवैध शराब बिक्री के दो अलग-अलग मामलों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पहला मामला: स्कूटी से भारी मात्रा में शराब परिवहन करते 2 गिरफ्तार
सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम चकरभाठा-टेमरी मार्ग पर दो व्यक्ति स्कूटी से अवैध रूप से देशी शराब लेकर बेचने जा रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर संदेहियों को रोका। तलाशी लेने पर बैग और बोरी से कुल 294 पाव (52.920 बल्क लीटर) देशी प्लेन शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 23,520 रुपये है।
मामले में पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी (क्रमांक CG 28 L 5138) को जप्त कर आरोपी भूपेंद्र कुमार घृतलहरे (26 वर्ष) और सूरज भास्कर (20 वर्ष), दोनों निवासी गोरखपुर (थाना फास्टरपुर), को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
दूसरा मामला: बाइक सवार शराब तस्कर पुलिस की गिरफ्त में
एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने चकरभाठा-टेमरी मार्ग से पल्सर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 25 Q 2280) पर अवैध शराब ले जा रहे आरोपी हरीश घृतलहरे को पकड़ा। आरोपी के पास से 50 पाव देशी प्लेन शराब और 7 पाव गोवा अंग्रेजी शराब (कुल 10.260 बल्क लीटर), जिसकी कीमत 4,840 रुपये है, जप्त की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे भी न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
कार्रवाई का विवरण:
- कुल गिरफ्तार आरोपी: 3 (भूपेंद्र घृतलहरे, सूरज भास्कर, हरीश घृतलहरे)
- कुल जप्त शराब: 358 पाव (351 पाव देशी एवं 7 पाव अंग्रेजी)
- जप्त वाहन: 1 स्कूटी एवं 1 पल्सर मोटरसाइकिल
इस सफल कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, सहायक उप-निरीक्षक मुकेन्द्र नेताम, प्रधान आरक्षक बालीराम ध्रुव, तथा आरक्षक अजय चन्द्राकर, संजय यादव, दीप खुंटे और नोहर डड़सेना की मुख्य भूमिका रही।

The News Related To The News Engaged In The Khabar Daar36 Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

