मुंगेली। कस्तूरबा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, विनोबा नगर मुंगेली में जागृति महिला मंडल के सहयोग से स्व. सुश्री गीताराय मैडम के जन्मदिवस के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर कस्तूरबा महिला कल्याण आश्रम समिति के अध्यक्ष अनिल सोनी, सचिव दीनानाथ केसरवानी, कोषाध्यक्ष धनेश सोलंकी, सहसचिव दिलीप सोनी, उपाध्यक्ष रवि पौराणिक, सदस्य महावीर सिंह, स्वप्निल वर्मा, संरक्षक सदस्य जेठमल कोटड़ीया एवं डॉ. सुनील सोनी ने विद्यालय परिवार को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
शिक्षकों का हुआ भव्य सम्मान
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। विद्यालय के प्राचार्य ब्रह्मदत्त त्रिपाठी को तिलक लगाकर एवं घड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया, जिनका स्वागत छात्र खेमचंद, आनंद और संदीप ने किया। शिक्षक रूपेशपाल का स्वागत छात्र दिव्यांशु एवं राजवीर द्वारा किया गया।
इसी क्रम में शिक्षिका सुश्री मातेश्वरी देवांगन, सुश्री प्रीति यादव, सुश्री ज्योति यादव, सुश्री सुहानी पात्रे, सुश्री श्रेया यादव, सुश्री दीपांजलि देवांगन, सुश्री प्रीति देवांगन, सुश्री जान्हवी ठाकुर, सुश्री अनामिका सेन, सुश्री सुमन द्विवेदी, सुश्री नीलम, सुश्री किरण एवं श्रीमती शशिबाला का सम्मान छात्रा संतोषी साहू, मुस्कान देवांगन, दिव्या पटेल, राधिका यादव, शिवानी, शारदा, रागिनी, धनेश्वरी, कामिनी, सरस्वती, नैना एवं वैशाली द्वारा किया गया।
समय और अनुशासन का महत्व बताया
प्राचार्य ब्रह्मदत्त त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थी जीवन में समय के महत्व एवं व्यक्तित्व विकास पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन और समय का सदुपयोग करने की प्रेरणा दी। शिक्षिका जान्हवी ठाकुर ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन दर्शन एवं उद्देश्यों पर विस्तार से जानकारी दी, जबकि सुश्री मातेश्वरी देवांगन ने उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। सुश्री ज्योति यादव ने ‘शिक्षक की विद्यार्थियों से उम्मीद’ विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षिका सुश्री सुहानी पात्रे ने शिक्षा के प्रति प्रेम, विपरीत परिस्थितियों व गरीबी में शिक्षा का महत्व तथा डॉ. राधाकृष्णन के योगदान पर विचार रखे।
छात्रों ने निभाई शिक्षक की भूमिका
शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वयं शिक्षक बनकर अध्यापन का अनुभव प्राप्त किया। छात्रा संतोषी साहू, मुस्कान देवांगन, सरस्वती बारमाते, नैना देवांगन, वैशाली यादव, शारदा यादव, रागिनी साहू, यामिनी बंजारे, शिवानी कोशल एवं छात्र आनंद यादव ने बालवाड़ी से लेकर 11वीं कक्षा तक के बच्चों को पढ़ाया।
200 बच्चों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
समारोह के साथ आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टरों की विशेष टीम ने बालवाड़ी से कक्षा 11वीं तक के 200 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य दल में नेत्र सहायक अधिकारी डॉ. श्रीमती वेणु साहू, मेडिकल ऑफिसर डॉ. शुभम सिंह ठाकुर, स्टाफ नर्स श्रीमती प्रतिभा निखिल, आर.एम.ए. श्रीमती ऊषा देवांगन, सहायक मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार साहू, सहायिका सुश्री मंजू मरकाम, सुपरवाइजर फुलमनी, एम.एम. श्रीमती शीतला मरावी एवं डॉ. सुनील सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका जान्हवी ठाकुर ने किया। स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में शिक्षिका सुश्री श्रेया यादव, दीपांजलि देवांगन एवं संपूर्ण विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में भोजन एवं स्मृति चिन्ह की व्यवस्था जागृति महिला मंडल द्वारा की गई।

The News Related To The News Engaged In The Khabar Daar36 Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

