जरूरतमंद बुजुर्गों और बच्चों के चेहरों पर खुशी लाया अल्फा स्कूल

मुंगेली। ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ (सभी सुखी हों) की भावना के साथ, अल्फा स्कूल के निदेशक आशीष तिवारी और प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. सुमीत तिवारी ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद बुजुर्गों और बच्चों को कपड़े, मिठाइयाँ, और पटाखे जैसी विभिन्न सामग्रियाँ वितरित कीं। इस पहल में डॉ. सुमीत तिवारी की पत्नी डॉ. प्रिया तिवारी और राइजिंग स्टार्स किड्स की निदेशक श्रीमती स्वाति तिवारी भी शामिल थीं।
यह नेक कार्य अल्फा पब्लिक हाई स्कूल के प्रिंसिपल प्रवीण कुलदीप के विशेष मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आशीष तिवारी ने कहा कि त्योहारों को सद्भावना के साथ मनाने और दूसरों की मदद करने में ही जीवन की सार्थकता है।
स्कूल के बच्चों ने भी इस वितरण अभियान में उत्साह से भाग लिया, जिससे समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता और मानवता का संदेश गया। इस कदम की क्षेत्र में सराहना हो रही है, क्योंकि इसने कई लोगों के जीवन में खुशियाँ भरने का काम किया है।





