विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

खबरदार न्यूज़ मुंगेली ✍🏻विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिनांक 5 जून 2025 को NSS इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फास्टरपुर मुंगेली छत्तीसगढ़ द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
क्षेत्रीय कार्यालय छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल बिलासपुर के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण की थीम “वैश्विक स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना ” तथा राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार “एक पेड़ मां के नाम 2.0 “अभियान के क्रियान्वयन के अंतर्गत ,पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई ।
इस अवसर पर जन – जागरूकता कार्यक्रम जैसे वृक्षारोपण गतिविधियां आयोजित की गई ,जिनमें इको क्लब के स्कूली बच्चों ,युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रत्येक शिक्षक व विद्यार्थियों द्वारा अपने जन्म दिवस के अवसर पर एक पेड़ लगाने व उसका संरक्षण करने का संकल्प लिया गया।
संस्था के प्राचार्या डॉ श्रीमति पूर्णिमा मिश्रा ने बताया कि संस्था प्रतिवर्ष पर्यावरण दिवस पर जागरूकता फैलाने हेतु ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती है, ताकि समाज में सतत विकास के प्रति संवेदनशीलता उत्पन्न हो सके ।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के उप प्राचार्य श्री ए पी बंजारा एवं समस्त समस्त स्टाफ शामिल हुए एन.एस.एस प्रभारी संस्था के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयं सेवक का सहयोग रहा ।
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को “हरित शपथ “दिलाकर किया गया।🙏🏻🚩





