मुंगेली

मुंगेली में भवानी सिंह बने करणी सेना जिला अध्यक्ष


मुंगेली। श्री राजपूत करणी सेना छत्तीसगढ़ ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा निर्णय लेते हुए भवानी सिंह को मुंगेली जिला अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना और प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह परिहार की अनुशंसा पर की गई है।

भवानी सिंह का कार्यकाल 20 सितम्बर 2025 से प्रारंभ होकर 20 सितम्बर 2026 तक एक वर्ष की अवधि के लिए रहेगा। नियुक्ति पत्र जारी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह परिहार एवं प्रदेश अध्यक्षा (मातृशक्ति) जयश्री विनीत सिंह राठौड़ ने कहा कि संगठन को भवानी सिंह से नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

संगठन ने निर्देश दिया है कि पद का व्यक्तिगत या राजनीतिक उपयोग नहीं किया जाए और अनुशासनहीनता की स्थिति में तत्काल पदमुक्ति की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, करणी सेना ने उम्मीद जताई है कि भवानी सिंह जिले में संगठन के सिद्धांतों और मर्यादा को बनाए रखते हुए संघर्ष और सेवा की राह पर आगे बढ़ेंगे।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!