मुंगेली

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सनम जांगड़े का मुंगेली में जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं को दिया बूथ स्तर पर संगठित होने का आह्वान


मुंगेली। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सनम जांगड़े के प्रथम नगर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। अटल परिसर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई।बैठक में श्री जांगड़े ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को पार्टी की रीति-नीति और सिद्धांतों के अनुरूप सच्ची लगन से कार्य करना होगा। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर भाजपा के लिए 10 अजा कार्यकर्ता तैयार करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विधायक पुन्नूलाल मोहले ने भी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया और पार्टी के लिए निरंतर तत्पर रहने की बात कही।जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ हो रहे सेवा पखवाड़ा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर की सुबह सभी मंडलों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, वहीं दोपहर 12 बजे जिला भाजपा कार्यालय में भाजयुमो की अगुवाई में रक्तदान शिविर आयोजित होगा।इस अवसर पर अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवकुमार बंजारा ने कार्यकर्ताओं से घर-घर तक पार्टी को पहुंचाने और सक्रियता से काम करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण मंडल महामंत्री नितेश भारद्वाज ने किया और आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री अजा मोर्चा गोवर्धन दास ने किया।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, पूर्व विधायक विक्रम मोहले, वरिष्ठ नेता गिरीश शुक्ला, द्वारिका जायसवाल, मानिकलाल सोनवानी, शैलेश पाठक, रजनी सोनवानी, विनय साहू, जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह, जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुनील पाठक, जिला महामंत्री कैलाश सिंह, जिला मंत्री भागीरथी यादव, सेवा पखवाड़ा प्रभारी रामेश्वर बंजारा, विजय बंजारा, राणाप्रताप सिंह, पवन पाण्डेय, सोम वैष्णव, भाजपा नेता मानस बैस, लोकनाथ सिंह, कोटू दादवानी, देवचरण भास्कर, सुजीत वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, ताराचंद टंडन, जगमोहन मिरी, राजेश्वर टंडन सहित अनेक जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, इकाई अध्यक्ष, सरपंच एवं ग्रामीण मंडल के प्रमुख कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!