मुंगेली

*शास उच्च माध्य विद्यालय टेमरी मुंगेली का बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्ट*


खबरदार न्यूज़ ✍🏻शास उच्च माध्य विद्यालय टेमरी मुंगेली का परीक्षा परिणाम विगत वर्षों की भांति इस बार भी उत्कृष्ट रहा है। कक्षा 10वीं में कुल 122 विद्यार्थियों में 120 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए जिसमें 77 उत्तीर्ण 30 अनुत्तीर्ण और 13 पूरक की श्रेणी में रहे। उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी का प्रतिशत 64% रहा जो कि विगत वर्ष के बोर्ड परीक्षा 2024 के 57% से कही अधिक है। आकाश कुमार ने 600 में 559 अंक प्राप्त कर 93.16% के साथ कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का नाम रोशन किया।

इसी प्रकार कक्षा 12वीं में कुल 74 विद्यार्थियों में 62 उत्तीर्ण 6 अनुत्तीर्ण और 9 विद्यार्थी पूरक की श्रेणी में रहे। उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत विगत वर्ष के बोर्ड परीक्षा 2024 के परीक्षा परिणाम 64% से कही अधिक 84% रहा। बीना साहू ने 500 में 406 अंक प्राप्त कर 81.2% के साथ कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

संस्था के प्राचार्य श्रीमती मीनाक्षी चतुर्वेदी ने उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित किया और अनुत्तीर्ण और पूरक आए विद्यार्थियों को द्वितीय मुख्य परीक्षा 2025 की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।

साथ ही संस्था में कार्यरत व्याख्याताओं , संपूर्ण स्टाफ एवं जिला और राज्य कार्यालय को बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दिया। गौरतलब है इस बार बोर्ड परीक्षा के बेहतर तैयारी के लिए प्री बोर्ड और छमाही परीक्षा का आयोजन बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में A, B, और C सेट में आयोजित किया गया था।

विद्यार्थियों और उनके माता पिता को उनके घर में जाकर प्राचार्य श्रीमती मीनाक्षी चतुर्वेदी, परीक्षा प्रभारी श्री राजेंद्र शर्मा व्याख्याता श्री दीनू कुमार मारखंडे , कु.गरिमा यादव, विद्यालय शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत टेमरी सरपंच श्री दिग्विजय सिंह ,ग्राम पंचायत नवागांव टेमरी सरपंच श्रीमती ममता साहू, और श्री बलदाऊ साहू के द्वारा बधाई दिया गया एवं इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया गया।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!