मुंगेली

कलेक्टर ने नगरपालिका अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

खराब निर्माण पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश


मुंगेली, 18 सितम्बर 2025// कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज जिला मुख्यालय में नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले पुष्प वाटिका उद्यान उन्नयन कार्य का जायजा लिया। इस दौरान निर्माण स्थल पर कार्य विवरण बोर्ड नहीं लगाए जाने पर उन्होंने नगर पालिका और इंजीनियर पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक निर्माण स्थल पर बोर्ड लगाया जाए जिसमें कार्य का नाम, लागत राशि और अन्य विवरण स्पष्ट रूप से दर्ज हों।

कलेक्टर ने गार्ड रूम, विद्युत रूम, बाउंड्रीवाल नवीनीकरण, प्रवेश द्वार, दुकान और टायलेट उन्नयन, प्ले एरिया, ड्रेनेज कार्य आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूरे किए जाएं।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने नगर पालिका सीएमओ और इंजीनियर पर असंतोष जताते हुए संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उद्यान क्षेत्र के आसपास पानी निकासी के लिए नालियों का निर्माण सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए।

इसके बाद कलेक्टर ने खड़खड़िया नाला, पुरानी पानी टंकी के पास पंडरिया रोड मरम्मत कार्य और महाराणा प्रताप वार्ड में नाली निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेडियम के पास चौपाटी निर्माण अंतर्गत चल रहे कार्यों जैसे सीड डेवलपमेंट, पेवर ब्लॉक निर्माण, लैंडस्कैपिंग और विद्युतीकरण का भी जायजा लिया तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!