मुंगेली

*तीजा पर्व पर नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ने महिलाओं का किया सम्मान*


मुंगेली—नगर पालिका मुंगेली में तीजा पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नगर की मातृशक्ति एवं बहनों को आमंत्रित कर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को श्रृंगार सामग्री एवं उपयोगी उपहार भेंट किए गए। उपाध्यक्ष मिश्रा ने तीजा की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व मातृशक्ति के त्याग, समर्पण और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तीज न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा पर्व है, बल्कि यह परिवार और समाज को जोड़ने का माध्यम भी है।

नगर पालिका उपाध्यक्ष ने महिलाओं को समाज की आधारशिला बताते हुए उनके सम्मान को हर नागरिक का दायित्व बताया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका मुंगेली सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाती रही है और आगे भी नगर के विकास के साथ परंपराओं को संजोने का कार्य जारी रहेगा। कार्यक्रम में पार्षद जीतेन्द्र डावड़ा, रोशन सोनी, विजय बंजारा, असलम खान, लेखु साहू, टीशन बांधने सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महिलाओं ने उपहार पाकर खुशी जताई और नगर पालिका उपाध्यक्ष की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन उन्हें सामाजिक मंच पर सम्मान और प्रेरणा प्रदान करते हैं। तीजा पर्व के इस सामूहिक उत्सव ने नगर में उल्लास का वातावरण बना दिया और परंपरा व संस्कृति संरक्षण का संदेश दिया।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!