मुंगेली

डॉ. ज्वाला प्रसाद मिश्र शासकीय विज्ञान महाविद्यालय मुंगेली में साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम संपन्न


मुंगेली, 14 अक्टूबर।

डॉ. ज्वाला प्रसाद मिश्र शासकीय विज्ञान महाविद्यालय मुंगेली की रासेयो इकाई द्वारा आज साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रासेयो कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मनोज सिन्हा (अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर) के निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बबीता श्रीवास (उप निरीक्षक) एवं  शत्रुघ्न खूंटे (उप निरीक्षक) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शोभित कुमार बाजपेयी ने की। इस अवसर पर  एन. के. पुरले (जिला संगठक, रासेयो) तथा एस. एल. मौर्य (लाइब्रेरियन) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्राचार्य डॉ. बाजपेयी ने अपने उद्बोधन में “One Nation, One Agriculture, One Team”, साइबर कैंपेन एवं GST के लाभ संबंधी जानकारी साझा की।
मुख्य वक्ता सुश्री बबीता श्रीवास ने छात्रों को साइबर अपराध के प्रकार, हैकिंग, सोशल मीडिया सुरक्षा, इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप आदि की सुरक्षा सेटिंग्स एवं साइबर ठगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर की विस्तृत जानकारी भी दी।

इसी क्रम में श्री खूंटे सर ने पास्को एक्ट, ऑनलाइन मार्केटिंग, ओटीपी, सर्वर से जुड़े अपराध, डिजिटल डिवाइस सुरक्षा एवं एआई के दुरुपयोग जैसे विषयों पर सारगर्भित जानकारी प्रदान की।
श्री एन. के. पुरले ने भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिए संचालित योजनाओं, माई भारत पोर्टल में पंजीयन एवं युवा संसद कार्यक्रम के विषय में बताया।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. एस. के. भारती (कार्यक्रम अधिकारी, रासेयो) द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन  एस. एल. मौर्य (लाइब्रेरियन) ने किया।
इस अवसर पर स्वयंसेवक विनय ठाकुर, दुलार सिंह सहित अनेक विद्यार्थी एवं रासेयो वॉलंटियर्स उपस्थित रहे


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!