मुंगेली

खतरे की घंटी… मुंगेली में बच्चों के ऊपर गिरा स्कूल की छत का प्लास्टर, दो मासूम हुए लहूलुहान


 

(मुंगेली ✍️) : मुंगेली जिले के जरहागांव क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक शाला बरदुली में पढ़ाई कर रहे बच्चों के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। शुक्रवार को तीसरी कक्षा में पढ़ाई के दौरान अचानक छत का प्लास्टर भरभरा कर गिर पड़ा। इस घटना में दो मासूम छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना में हिमांशुक दिवाकर और आंशिक दिवाकर के सिर में चोट आई है। हिमांशुक को सिर में तीन टांके लगे हैं। हादसे के बाद परिजन बेहद घबराए हुए हैं, वहीं बच्चे सदमे में हैं और अब स्कूल जाने से डरने लगे हैं।

“बच्चे रोज़ की तरह स्कूल गए थे, तभी अचानक प्लास्टर गिर गया। चोट लगते ही बच्चे रोने लगे… अब स्कूल का नाम सुनकर भी सहम जाते हैं।” घायल बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दशरंगपुर में उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। इस हादसे ने एक बार फिर सरकारी स्कूलों की जर्जर इमारतों और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!