मुंगेली

नई शिक्षा के शुरुआत मे शाला प्रवेश उत्सव एवं भोज कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छटन में आयोजन किया गया


खबरदार न्यूज़ मुंगेली ✍🏻छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छटन में आज 16 जून 2025 को नई शिक्षा के शुरुआत मे शाला प्रवेश उत्सव एवं भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया ///जिसमें मुख्य अतिथि सरपंच लुमेश सप्रे,, अध्यक्षता एसएमडीसी अध्यक्ष के कमलेश प्रजापति एवं विशिष्ट अतिथि विमित्रा घृतलहरे, विशिष्ट अतिथि मनीष साहू विशिष्ट अतिथि होली राम साहू,द्वारा मां सरस्वती पर छायाचित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया// प्राचार्य ए.डी. के द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया// शिक्षकों के द्वारा पालक एवं नागरिकों का तिलक एवं पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया//

अतिथियों के द्वारा नव – प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा करके प्रवेश दिलाया गया एवंअतिथियों के द्वारा पुस्तक का वितरण किया गया//विद्यालय में उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में कक्षा पांचवी ,आठवीं ,10वीं 12वीं में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों का मेडल पहनाकर सम्मान किया गया//जिसमें ओम साहू. मनीष निषाद, मानसी यादव, आकांक्षा,, लिना, प्रिया मरकाम, देवेंद्र सप्रे शामिल रहे//इस अवसर पर एसएमडीसी अध्यक्षकमलेश प्रजापति ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा की छात्र-छात्राओं को मन लगाकर अध्ययन करना चाहिए /ताकि विषय वस्तु का गहराई से ज्ञान हो सके/ विशिष्टविमित्रा घृतलहरे ने ने बताया कि शासन के द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है जिनके माध्यम से छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की आवश्यकता है ताकि बच्चों में गुणवत्ता आ सके //सरपंच लुमेश सप्रे द्वारा बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें अच्छे अंकों के साथउत्तीर्ण होने के लिए ,शुभकामनाएं दी ,साथ ही उन्होंने विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने वह माता-पिता का सम्मान करने की बात कहीएवं अपने स्तर पर सहयोग करने की बात कही इस अवसर पर विद्यालय के व्याख्याता उमाकांतमिरी, अशोक सियारे,, लालाराम घृत लहरे , केपी डाहिरे, मीरकंठ साहू,,अमीन सोनवानी, रविंद्र गुप्ता , ज्योति सिंह, सुषमा गुप्ता, लक्ष्मी नारायण जोशी, कमल सिन्हा, जयसिंह मरकाम ,, झमेश पटेलपटेल,, सुनीता साहू, ओम प्रकाश साहू, बलदाऊ साहू ,, नंदराम मरकाम,,संतोष सप्रे , जेठू साहूउपस्थित रहे/ कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी मोहन उपाध्याय द्वारा किया गया/


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!