भारतीय जनता पार्टी संगठन चुनाव हेतु जिले के सभी मंडलों के चुनाव अधिकारियों की घोषणा की गई

मुंगेली प्रीतेश अज्जू आर्य ✍🏻/ भारतीय जनता पार्टी संगठन चुनाव हेतु जिले के सभी मंडलों के चुनाव अधिकारियों की घोषणा जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक ने जिला निर्वाचन अधिकारी पूर्व सांसद मधुसूदन यादव की सहमति से की है।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक ने जिले के सभी 9 मंडलों में संगठनात्मक चुनाव हेतु चुनाव अधिकारियों की घोषणा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पूर्व सांसद मधुसूदन यादव की सहमति से की है जिसके अनुसार मुंगेली नगर मण्डल चुनाव अधिकारी धनीराम यादव सहयोगी सुनील पाठक, मुंगेली ग्रामीण मण्डल चुनाव अधिकारी निश्चल गुप्ता सहयोगी लोकनाथ सिंह,सेतगंगा मण्डल चुनाव अधिकारी गिरीश शुक्ला सहयोगी शिवकुमार बंजारा, जरहागाव मण्डल चुनाव अधिकारी राजेंद्र वैष्णव सहयोगी श्रीकांत पाण्डेय लोरमी विधानसभा क्षेत्र के उत्तर मण्डल के चुनाव अधिकारी शिवप्रताप सिंह सहयोगी रवि शर्मा,गोड़खामही मण्डल गुरमीत सलूजा सहयोगी रामेश्वर बंजारा,देवरहट मण्डल चुनाव अधिकारी कोमलगिरी गोस्वामी सहयोगी विनय साहू,बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के पथरिया मण्डल चुनाव अधिकारी नरेन्द्र शर्मा सहयोगी बलराम जायसवाल, सरगांव मण्डल चुनाव अधिकारी रितेश यादव सहयोगी मनजीत सिंह हुरा नियुक्त किए गए हैं।