मुंगेली

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में मुंगेली सिन्धी पूज्य पंचायत ने निकाला कैंडल मार्च, दी श्रद्धांजलि


  • मुंगेली प्रीतेश अज्जू आर्य ✍🏻। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में आज मुंगेली सिन्धी पूज्य पंचायत द्वारा एक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। यह मार्च श्री झूलेलाल मंदिर से प्रारंभ होकर हेमू कालाणी सिंधी कालोनी चौक तक पहुँचा, जहाँ बड़ी संख्या में सिंधी समाज ने एकत्र होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
  • मार्च के समापन पर श्री झूलेलाल मंदिर के संरक्षक  मोहन भोजवानी ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय आतंकी घटना न केवल हमारे देशवासियों पर हमला है, बल्कि यह सम्पूर्ण मानवता के विरुद्ध कृत्य है। ऐसे समय में हमें एकजुट होकर शांति, एकता और सौहार्द का संदेश देना चाहिए।”
    काका  हरबख्श राय जी ने कहा कि कैंडल मार्च के माध्यम से समाज ने इस अमानवीय कृत्य के प्रति अपना विरोध प्रकट किया है और शांति व मानवता के समर्थन में अपनी प्रतिबद्धता जताई है।
  • वहीं परमहंस पार्षद  जितेंद दावड़ा ने भारत सरकार से अपील करते हुए कहा, “हम सभी को अन्याय के विरुद्ध और मानवता के पक्ष में एकजुट होकर सरकार का समर्थन करना चाहिए श्री झूलेलाल मंदिर के सहसचिव श्री विक्की आर्य इस विभत्स घटना के खिलाफ भारत सरकार को कड़े से कड़े कदम उठाकर पहलगाम के गुनाहगारों को कल्पना से भी अधिक कड़ी सजा दे जिससे पाकिस्तान को करारा जवाब मिले
    इस अवसर पर आदरणीय  भाईसाहब हरिकिशन जी,  हरबख्श राय जी , मोहन भोजवानी जी,  नंदलाल राजेश जी, तोलाराम बजाज जी,  लक्ष्मण जेठवानी जी, अशोक रूपवानी,मनोहर रूपवानी ,जितेंद दावड़ा , राजू वासवानी, संतु रावलानी, चेतन मंगलानी, राकेश वाधवानी , लख्खू शीतलानी, राहुल रूपवानी, विशाल रूपवानी,राजेश भगतानी, पुरन लाल राजेश, सोनी भाटवानी, जवाहर सत्यपाल, त्रिलोक भोजवानी, सागर जेठवानी, अतुल रूपवानी, विक्की आर्य और सिन्धी समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मोमबत्तियाँ जलाकर शहीदों की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की और आतंकवाद के खिलाफ अपनी एकजुटता का परिचय दिया।

Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!