छत्तीसगढ़पंडित धीरेंद्र शास्त्री

छत्तीसगढ़ में गाय को जल्द मिलेगा ‘गौमाता’ का दर्जा : मुख्यमंत्री का बड़ा बयान


रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में गाय को ‘गौमाता’ का दर्जा देने की घोषणा का संकेत दिया है।पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में पहुंचे मुख्यमंत्री ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश के कैबिनेट सदस्यों और वरिष्ठजनों से विचार-विमर्श किया है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया, “जैसे महाराष्ट्र में गाय को गौमाता का दर्जा मिला है, उसी प्रकार छत्तीसगढ़ में भी जल्द ही गाय को गौमाता का दर्जा दिया जाएगा। इसके लिए आवश्यक सभी प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।”

मुख्यमंत्री के इस बयान से राज्य के धार्मिक और पशुपालक समुदाय में उत्साह का माहौल है। विशेषज्ञों का कहना है कि गाय संरक्षण और संवर्धन के लिए यह कदम राज्य में नई पहल साबित होगा।

 

राज्य सरकार के इस निर्णय से पशुपालन और धार्मिक भावनाओं के संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक कदम उठाने की उम्मीद जताई जा रही है।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!