मुंगेली

करणी सेना ने किया संगठनात्मक विस्तार, रविराज सिंह बने मुंगेली नगर प्रभारी


मुंगेली। देश के सबसे बड़े राजपूत युवा संगठन श्री राजपूत करणी सेना (एकीकृत राजपूत युवा संगठन) ने संगठनात्मक विस्तार के क्रम में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना एवं प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह परिहार की अनुशंसा पर मुंगेली निवासी रविराज सिंह को संगठन का नगर प्रभारी नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त नगर प्रभारी रविराज सिंह ने इस विश्वास एवं जिम्मेदारी के लिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाना ही उनका पहला कर्तव्य होगा तथा समाज एवं युवाओं की सेवा के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे।

इस नियुक्ति से क्षेत्र के राजपूत समाज के युवाओं में हर्ष का माहौल है और सभी ने रविराज सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।



Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!