मन की बात कार्यक्रम वार्ड 19 मुंगेली में आयोजन

मुंगेली, 31 अगस्त। वार्ड क्रमांक 19 स्थित साहू भवन में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर वार्ड वासियों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रधानमंत्री के विचारों और संदेशों को सुनकर अपनाया।
कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, पार्षद रोशन सोनी, विजय बंजारा कबीर, असलम खान, निमेष देवांगन, पूर्व पार्षद हीरालाल साहू, वार्ड अध्यक्ष मोहन सोनकर एवं दिनेश बुनकर सहित समाज के विभिन्न प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री के संदेश सुनने के बाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने स्वच्छता, शिक्षा, सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया। सभी ने मिलकर यह निर्णय किया कि वार्ड स्तर पर प्रधानमंत्री के संदेशों को व्यापक रूप से पहुँचाने हेतु नियमित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
वक्ताओं ने बताया कि ‘मन की बात’ केवल एक संवाद नहीं, बल्कि जन-जन को जोड़ने वाला और प्रेरित करने वाला एक अभियान है, जिससे प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक होता है।
कार्यक्रम के अंत में पूर्व पार्षद डॉ. हीरालाल ने सभी नागरिकों और अतिथियों का धन्यवाद किया।
यह आयोजन समाज में जागरूकता फैलाने और प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।





