मुंगेली भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलि

मुंगेली। एकात्म मानववाद के प्रणेता और अंतिम व्यक्ति के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करने वाले भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर जिला भाजपा कार्यालय ‘अटल परिसर’ में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए समर्पित था। उन्होंने सरकार की समस्त योजनाओं को समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाने का जो सिद्धांत प्रतिपादित किया, वही आज ‘अंत्योदय’ के रूप में हमारी प्रेरणा बना हुआ है। कार्यक्रम के दौरान उनके एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर विस्तृत चर्चा की गई और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
इनकी रही उपस्थिति:
इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य गिरीश शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेष पाठक, द्वारिका जायसवाल, लोकनाथ सिंह, संजय वर्मा, अमितेश आर्य, नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा उपस्थित रहे।
साथ ही जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव, गणेश बाजपेई, महामंत्री नगर मंडल महावीर सिंह, मन्नू श्रीवास्तव, अनूप जैन, शंकर देवांगन, विजय यादव, हीरालाल साहू सहित पार्षद सत्तू सिंह, सत्तू देवांगन, रोशन सोनी, जितेंद्र साहू, असलम खान, लवन डाहिरे, प्रवीण सोनी, वासु देवांगन, प्रिंस देवांगन, रामजी यादव, शैलेन्द्र यादव, विक्रांत देवांगन, होरी सोनकर, और रितिमा लाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव द्वारा दी गई।





