मुंगेली

सचिन पायलट के दौरे से पहले मुंगेली कांग्रेस में गहराया अंतर्कलह,


मुंगेली। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट के आगामी 17 सितंबर को प्रस्तावित मुंगेली दौरे से पहले ही जिला कांग्रेस कमेटी में अंतर्कलह खुलकर सामने आ गई है। शनिवार को डिंडौरी ब्लॉक में हुई बैठक में कई पदाधिकारियों ने खुले मंच से ही इस्तीफ़ा देने की पेशकश कर दी।

पदाधिकारियों का आरोप है कि लगातार एकतरफा फैसले  और संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक असंतुष्ट कार्यकर्ता पायलट के सामने अपनी बात स्पष्ट रूप से रखेंगे और  शिकायत करेंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले भी मुंगेली नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान हुई क्रॉस वोटिंग के मामले में पक्षपातपूर्ण कार्रवाई को लेकर कार्यकर्ताओं में तीखी नाराज़गी उभर चुकी थी।

कांग्रेसजनों का कहना है कि मौजूदा जिलाध्यक्ष के कार्यकाल में नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत और जनपद पंचायत चुनावों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन आज तक इन हार की समीक्षा नहीं की गई। आरोप यह भी है कि पथरिया ब्लॉक से जिलाध्यक्ष द्वारा चुने गए उम्मीदवारों में से दो पार्षदों ने पूर्व में ही अपना नामांकन फार्म वापस ले लिया था, जिसके चलते वहां भाजपा के पार्षद निर्विरोध चुन लिए गए। इस पूरे घटनाक्रम में अब तक साजिशकर्ताओं पर कार्रवाई नहीं होने से असंतोष और बढ़ गया है।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि यह सभी मुद्दे सचिन पायलट के दौरे के दौरान उनके सामने रखे जा सकते हैं, जिससे आगामी दिनों में मुंगेली कांग्रेस की राजनीति में हलचल तेज होने की संभावना है।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!