पहल अभियानमुंगेली

मुंगेली पुलिस की पहल टीम की बड़ी उपलब्धि – 32 हजार से अधिक बच्चों को किया जागरूक, पुलिस अधिकारियों का हुआ सम्मान


मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में संचालित “पहल जन जागरूकता अभियान” ने जिले में नई मिसाल कायम की है। इस अभियान के अंतर्गत मुंगेली पुलिस ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के 32 हजार से अधिक बच्चों को जीवन में अनुशासन, शिक्षा, अच्छे विचार, साइबर धोखाधड़ी से बचाव, यातायात नियमों का पालन तथा अपराध से दूर रहने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया।

इस अवसर पर आयोजित पहल सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि यूनिसेफ रायपुर की चाइल्ड प्रोटेक्शन स्पेशलिस्ट चेतना देसाई रही, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीएम एवं अपर कलेक्टर निष्ठा पांडे, समाजसेवी शैलजा स्वामी सहित जिले के समस्त पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

समारोह में पुलिस अधिकारियों को 32 हजार बच्चों एवं नागरिकों को जागरूक करने के उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। अभियान के दौरान साइबर सिक्योरिटी, हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी, पास्को एक्ट, महिलाओं की सुरक्षा, मोबाइल और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव जैसे अहम बिंदुओं पर बच्चों और नागरिकों को विस्तृत जानकारी दी गई।

अपने उद्बोधन में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा कि यदि जीवन में सफलता चाहिए तो समय का सदुपयोग करना आवश्यक है। उन्होंने मोबाइल के सही उपयोग पर भी जोर दिया। मुख्य अतिथि चेतना देसाई ने पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध रोकने की दिशा में यह अभियान प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ पत्रकारों को भी समाज की बुराइयों को मिटाने और अपराध से बचाव में मीडिया की महती भूमिका के लिए प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस सम्मान समारोह के माध्यम से पुलिस और मीडिया के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित हुआ है, जिससे जिले की सामाजिक सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को नई मजबूती मिली है।



Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!