Chhattisgarhमुँगेली

मोदी नेतृत्व में जीएसटी सुधार से भारत की अर्थव्यवस्था को नयी उड़ान


मुंगेली। प्रदेश भाजपा के महामंत्री एवं पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर बढ़ रहा है। आयकर में मिली ऐतिहासिक राहत के बाद अब जीएसटी के स्लैब में सरलीकरण और करों की कटौती से देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई मिलेगी।

विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि ये बदलाव आम जनजीवन को खुशहाल बनाने और व्यापार-उद्योग को गति देने वाले हैं। मां शक्ति की आराधना के पावन नवरात्रि पर्व से लागू होने वाले ये नए प्रावधान भारत को आर्थिक रूप से और सशक्त बनाएंगे। बातचीत के दौरान विधायक पुन्नूलाल मोहले और जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी भी मौजूद रहे।

मार्कण्डेय ने बताया कि 1 जुलाई 2017 से पहले देश में अनेक प्रकार के कर और सेस थे, जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी ने एक राष्ट्र-एक टैक्स के सिद्धांत के तहत जीएसटी के रूप में बदल दिया। अब चार स्लैब के बजाय केवल दो स्लैब रखे गए हैं तथा कई आवश्यक वस्तुओं पर कर को शून्य तक कर दिया गया है, जबकि कई उत्पादों की दरों में 10 प्रतिशत तक कटौती की गई है।

उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्योगों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। रोजमर्रा इस्तेमाल की वस्तुएं जैसे तेल, शैम्पू, मक्खन, पनीर, सिलाई मशीन से लेकर कृषि उपकरण और ट्रैक्टर तक सस्ते होंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा उत्पादों पर कर समाप्त करने से सामाजिक सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।

किसानों को खास राहत देते हुए कृषि उपकरणों पर कर घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। जैव-कीटनाशक और सूक्ष्म पोषक तत्वों के दाम भी किफायती होंगे। जबकि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक उत्पादों पर कर को 40 प्रतिशत और बीड़ी को 18 प्रतिशत स्लैब में रखा गया है। इससे तेंदू पत्ता संग्राहकों और जनजातीय क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

वित्तीय प्रबंधन में छत्तीसगढ़ को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 6200 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि मिली है। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री विद्या सिदार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, गिरीश शुक्ला, शैलेश पाठक, जिला मीडिया प्रभारी सुनील पाठक एवं चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पदाधिकारी और पत्रकार गण  उपस्थित रहे


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!