मुंगेली
नगरपालिका परिषद मुंगेली ने चलाया स्वच्छता अभियान, नवापारा तालाब में हुई सफाई व जलकुंभी निकासी

मुंगेली। नगरपालिका परिषद मुंगेली द्वारा शुक्रवार 26 सितंबर को स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 12 स्थित नवापारा तालाब में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान तालाब से जलकुंभी निकाली गई, सभी पचरी की सफाई की गई तथा तालाब के चारों ओर फैली घास और झाड़ियों की कटाई कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाया गया।अभियान में नगरपालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, वार्ड पार्षद संजय चंदेल, अजय साहू, विजय बंजरा, रामकिशोर देवांगन, अरविंद वैष्णव और सत्येन्द्र परिहार सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। वहीं, मुख्य नगरपालिका अधिकारी होरीसिंह ठाकुर, नगरपालिका के कर्मचारी और वार्डवासी भी अभियान में सहयोगी बने।यह पहल नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित की गई।
Advertisement





