विजयादशमी पर मुंगेली पुलिस ने की शस्त्र पूजा, सुरक्षा और शांति का लिया संकल्प

मुंगेली। विजयादशमी पर्व के अवसर पर दिनांक 02 अक्टूबर 2025 को रक्षित केंद्र मुंगेली में पुलिस विभाग द्वारा पारंपरिक शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने विधिवत रूप से पुलिस के शस्त्रों, उपकरणों एवं वाहनों की पूजा-अर्चना कर जिले में सुरक्षा, शक्ति और विजय की कामना की।पुलिस अधीक्षक पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक पर्व है। अपने अंदर के रावण का अंत करके राम के सद्गुणों को जीवन में अपनाना ही इस पर्व का वास्तविक संदेश है।
उन्होंने जिलेवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाने की अपील की।परंपरा अनुसार पूजा-अर्चना और हवाई फायरिंगशस्त्र पूजा के दौरान पुलिस जवानों और अधिकारियों ने शस्त्रों एवं वाहनों को सजाया और पारंपरिक विधि-विधानों से उनकी पूजा की। अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा परंपरानुसार रखिया कद्दू की प्रतीकात्मक काटने की रस्म और हवाई फायरिंग की गई। तत्पश्चात वाहनों की पूजा कर पुलिस बल ने जनसुरक्षा का संकल्प लिया। जिले के सभी थानों में भी शस्त्र पूजा आयोजित की गई।
कार्यक्रम में रहे अधिकारीगण उपस्थितइस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, एसडीओपी मुंगेली मयंक तिवारी, एसडीओपी पथरिया नवनीत पाटिल, उप पुलिस अधीक्षक एस.आर. घृतलहरे, यातायात एवं नक्सल उप पुलिस अधीक्षक संजय साहू, रक्षित निरीक्षक नरगिस ख्रिस्ट तिग्गा बघेल, थाना प्रभारीगण तथा पुलिस विभाग का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।





